9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मैक के लिए दो दिन में तीन मोबाइल व पर्स लूटा

- युवती का पर्स लूटकर भागते आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा- लूट का पर्स, 8250 रुपए, एटीएम व क्रेडिट कार्ड और चोरी की बाइक बरामद
2 min read
Google source verification
स्मैक के लिए दो दिन में तीन मोबाइल व पर्स लूटा

स्मैक के लिए दो दिन में तीन मोबाइल व पर्स लूटा

जोधपुर.
सरदारपुरा 5वीं बी रोड के पास पैदल युवती से पर्स लूटकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया। उससे पर्स, 8250 रुपए, एटीएम, क्रेडिट कार्ड व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। लॉक डाउन के बाद ही जमानत होकर छूटा आरोपी ने स्मैक के लिए दो दिन में तीन मोबाइल व एक पर्स लूटे थे।

थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार दोपहर में गंगा परिहार बी रोड से पैदल ही निकल रही थी। तब मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक पीछे से युवती के पास आया और हाथ से पर्स लूटकर भाग निकला। युवती के चिल्लाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हेड कांस्टेबल प्रकाश सियाग व देवनगर थाने के हेड कांस्टेबल अमित कुमार मीणा, कांस्टेबल पिंटू सिंह, दिनेश गरु, राजाराम, अविनाश, सुनील व सुरेन्द्रसिंह ने तलाश शुरू की और चिल्ड्रन पार्क के पास मोटरसाइकिल सवार मूलत: राजीव गांधी कॉलोनी हाल इन्द्रा कॉलोनी निवासी अजय उर्फ पिंटू उर्फ अक्षय (२५) पुत्र दीपक पण्डित को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवती से लूट का पर्स, उसमें रखे ८२५०, एटीएम-डेबिट कार्ड बरामद किए। युवती की तरफ से लूट का मामला दर्ज कर अजय वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी प्रतापनगर थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।
बैग लटकाकर छात्र बन करता वारदात

पुलिस का कहना है कि आरोपी कंधे पर किसी कोचिंग सेंटर का बैग लटका देता है। ताकि छात्र लग सके और फिर कोचिंग सेंटर व बाजार में वारदात करता है।
१६ मामले दर्ज : लूट व आम्र्स एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

आरोपी अजय पंडित के खिलाफ पहले से लूट, आम्र्स एक्ट, मारपीट के १६ मामले दर्ज हैं। सरदारपुरा थाना पुलिस ने ही उसे पर्स लूट व आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। वह लॉक डाउन के बाद ही जमानत पर छूटा था। आरोपी स्मैक का आदी है। नशे के लिए दो दिन में रातानाडा थाना क्षेत्र से तीन मोबाइल लूटना कबूल किया।

...............................

लिफ्ट देकर इंजीनियर का मोबाइल लूटा
एसआई सुमन बुंदेला ने बताया कि शक्ति कॉलोनी निवासी अश्विनी पुत्र हरकेश कुमार भटनागर बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ में पीडब्ल्यूडी में अधिशाषी अभियंता है। वह मंगलवार को बीकानेर जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में आरोपी अजय ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर रातानाडा के भाटी चौराहा छोड़ा था। कुछ दूरी से वह घूमकर वापस अश्विनी के पास आया और हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गया था।

युवती के हाथ से मोबाइल लूटा
राइकाबाग कॉलोनी निवासी वीना गोस्वामी रातानाडा में सत्यम अस्पताल के पास से पैदल निकल रही थी। अस्पताल के पास पीछे से बाइक पर आया युवक हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गया था।

खतरनाक पुलिए के पास मोबाइल लूटा
मकराना निवासी एक युवक बुधवार सुबह पैदल-पैदल सरदारपुरा से खतरनाक पुलिए के पास पहुंचा। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार युवक ने पीछे से झपट्टा मार मोबाइल लूट लिया। रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग