9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil Price: डेढ़ साल में 350 रुपए से अधिक महंगी हुई LPG

रसोई गैस 50 रुपए महंगी, अब 1060.50 रुपए का सिलेण्डर
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price: डेढ़ साल में 350 रुपए से अधिक महंगी हुई LPG

vasundhara raje: प्रदेश में पूरी तरह से इंटलीजेंस फेल: वसुंधरा,vasundhara raje: प्रदेश में पूरी तरह से इंटलीजेंस फेल: वसुंधरा,Crude Oil Price: डेढ़ साल में 350 रुपए से अधिक महंगी हुई LPG

जोधपुर. तेल कम्पनियों ने बीती रात घरेलू गैस के दाम में पचास रुपए की वृद्धि कर दी। बुधवार को 14.2 किलो का घरेलू गैस का सिलेण्डर 1060.50 रुपए का हो गया। गैर वाणिज्यिक सिलेण्डर के दाम में कुछ कमी की गई है। रसोई गैस के सिलेण्डर में इस साल करीब डेढ़ सौ रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। कोविड के बाद गैस लगातार महंगी होती जा रही है।

जनवरी 2021 में घरेलू गैस का सिलेण्डर 701.50 रुपए का था लेकिन तेल कम्पनियां अपना घाटा पूरा करने के लिए रसोई गैस लगातार महंगी करती जा रही है। नवम्बर से मार्च तक विधानसभा चुनाव के कारण जरुर इसके दाम पर ब्रेक लगा हुआ था।

गौरतलब है कि रूस यूक्रेन युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि होती जा रही है, जिसके चलते तेल कंपनियों के लिए कच्चे तेल का आयात करना महंगा पड़ रहा है। देश में महंगाई की दर अधिक होने से सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ कटौती की है लेकिन दूसरी तरफ घरेलू गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। सिलेंडर ₹1000 से अधिक महंगा होने के कारण लोगों के लिए अब खरीदना मुश्किल हो रहा है। विशेषकर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलेंडर की बुकिंग में कमी आ रही है।

18 महीने में 350 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

महीना ------------ 14.2 किलो के सिलेण्डर की कीमत

जनवरी 2021 ------- 701.50 रुपए

फरवरी 2021 ------- 801.50 रुपए

मार्च 2021 ------- 826.50 रुपए

जून 2021 ------- 816.50

जुलाई 2021 ------- 842 रुपए

अगस्त 2021 ------- 867 रुपए

सितम्बर 2021 ------- 892 रुपए

अक्टूबर 2021 ------- 907 रुपए

मार्च 2022 ------- 907 रुपए

22 मार्च 2022 ------- 957 रुपए

मई 2022 ------- 1007 रुपए

जुलाई 2022 ------- 1060.50 रुपए

जोधपुर में एलपीजी के दाम

14.2 किलो - 1060.50 रुपए

5 किलो (घरेलू)- 389.50 रुपए

5 किलो एफटीएल- 1771 रुपए

5 किलो एफटीएल- 607.50 रुपए

2 किलो एफटीएल- 910 रुपए

2 किलो एफटीएल रीफिल- 280 रुपए

19 किलो घरेलू गैस- 2049 रुपए

35 किलो घरेलू गैस- 3775 रुपए

47.5 किलो घरेलू गैस- 5119 रुपए

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग