9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ माह में 240 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेण्डर

- तेल कम्पनियों ने फिर बढ़ाए दाम, अब 842 रुपए हुई कीमत
less than 1 minute read
Google source verification
आठ माह में 240 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेण्डर

आठ माह में 240 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेण्डर

जोधपुर. तेल कम्पनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में एक जुलाई से फिर बढ़ोतरी कर दी। जोधपुर में 14.2 किलो का घरेलू गैस का सिलेण्डर 25.50 रुपए महंगा हो गया। अब इसकी कीमत 842 रुपए हो गई है। पांच किलो सिलेण्डर भी नौ रुपए महंगा होकर 310.50 रुपए का हो गया। उन्नीस किलो का वाणिज्यिक सिलेंडर 84 रुपए महंगा होकर 1582 रुपए पहुंच गया।
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रही कम्पनियों का टारगेट अब घरेलू गैस है। गत आठ महीने में तेल कम्पनियों ने एलपीजी सिलेण्डर के दाम में करीब 240 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले साल नवम्बर में एलपीजी सिलेण्डर 601.50 रुपए का था। यह अब 842 रुपए का मिल रहा है।

ऐसे महंगा हुआ सिलेण्डर
महीना ------ एलपीजी सिलेंडर की कीमत
नवम्बर 2020 ------- 601.50 रुपए
दिसम्बर 2020 ------- 651.50 रुपए
जनवरी 2021 ------- 701.50 रुपए
फरवरी 2021 ------- 801.50 रुपए
मार्च 2021 ------- 826.50 रुपए
जून 2021 ------- 816.50 रुपए
जुलाई 2021 ------- 842 रुपए
...........................................

जोधपुर में एलपीजी सिलेंडर की दरें
घरेलू गैस
14.2 किलो ----- 842 रुपए
5 किलो---- 310.50

अघरेलू गैस
उत्पाद ------------------- कीमत (रुपए में)
5 किलो एफटीएल ---------------- 1373.50
5 किलो एफटीएल रीफिल ----------- 487.50
19 किलो सिलेण्डर----------------- 1582
35 किलो सिलेण्डर ---------------- 2915
47.5 किलो सिलेण्डर -------------- 3951

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग