9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलपीजी के घरेलू व व्यावसायिक सिलेण्डर के दाम बढ़े, रसोई गैस 16 रुपए महंगी, केरोसीन 25 पैसे महंगा

देश की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एक सितम्बर से एलपीजी सिलेण्डर की दरों में 16 रुपए की वृद्धि की है। घरेलू गैस का 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर सोमवार से 596 रुपए और पांच किलो का सिलेण्डर 321 रुपए में मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
LPG price hike latest news in hindi

एलपीजी के घरेलू व व्यावसायिक सिलेण्डर के दाम बढ़े, रसोई गैस 16 रुपए महंगी, केरोसीन 25 पैसे महंगा

जोधपुर. देश की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एक सितम्बर से एलपीजी सिलेण्डर की दरों में 16 रुपए की वृद्धि की है। घरेलू गैस का 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर सोमवार से 596 रुपए और पांच किलो का सिलेण्डर 321 रुपए में मिलेगा। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेण्डर की कीमत 1081.50 रुपए होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी के कारण रसोई गैस महंगी हुई है। हालांकि जेट फ्यूल के दामों में करीब एक प्रतिशत की कमी गई है। एक किलोलीटर जेट फ्यूल 62698.86 में मिलेगा।

इस साल ऐसे महंगा होता गया सिलेण्डर

महीना --------- घरेलू सिलेण्डर --------सब्सिडी

जनवरी --------- 693 --------- 192.58
फरवरी ---------662 ---------163.09
मार्च --------- 704.50 ---------203.51
अप्रेल ---------709.50 ---------208.26
मई --------- 715.50 ---------213.98
जून --------- 740.50 --------- 237.75
जुलाई ---------642 --------- 141.69
अगस्त --------- 580 --------- 50.24
सितम्बर --------- 596 --------- अभी जारी नहीं

केरोसीन 36.25 रुपए प्रति लीटर हुआ
सरकार ने केरोसीन के दाम में लगातार 26वें महीने पच्चीस पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब एक लीटर केरोसीन की कीमत 36.25 रुपए हो गई है। केरोसीन के दामों में वृद्धि जुलाई 2016 से की जा रही है। इधर राजस्थान में लगातार हर महीने किसी ना किसी जिले में केरोसीन आवंटन शून्य किया जा रहा है। अगस्त 2019 तक 33 जिलों में 11 जिलो में केरोसीन आवंटन शून्य कर दिया गया। सरकार केरोसीन का उपयोग बंद करना चाहती है।

इन जिलों की राशन की दुकान में नहीं मिलता केरोसीन

- जयपुर
- अलवर
- झुंझनू
- सीकर
- जोधपुर
- पाली
- करौली
- अजमेर
- भीलवाड़ा
- कोटा
- चितौडगढ़़

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग