जोधपुर

अलमारी की दराज की चाबी बनाई, सोने के जेवर चुराकर ले गए

- बगैर रुपए लिए चाबी बनाने वाले दो युवक रफ्फूचक्कर हुए

less than 1 minute read
Sep 04, 2023
अलमारी की दराज की चाबी बनाई, सोने के जेवर चुराकर ले गए

जोधपुर।
भगत की कोठी थानान्तर्गत सुभाष कॉलोनी गली-9 में मोटरसाइकिल पर फेरी लगाकर ताला की चाबियां बनाने के बहाने दो युवक एक मकान में अलमारी की दराज से पौने तीन तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए। घरवालों को पता लगा तो उन्होंने तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी गली-9 निवासी गिरधारीलाल पुत्र मूलचंद मेहरा के मकान में अलमारी की दराज से प्लास्टिक बॉक्स में रखे पौने तीन तोला सोने के आभूषण चुराए हैं। जांच की जा रही है। आरोप है कि गत 27 अगस्त को बाइक पर दो युवक फेरी लगाकर ताले की चाबी बनवाने व ताला ठीक करवाने के लिए आवाज दे रहे थे। गिरधारीलाल ने दोनों को रोका और एक ताले की चाबी बनवाने के लिए उन्हें घर में बुलाया था। युवकों ने ताले की चाबी बना दी। तब वृद्ध गिरधारी ने घर में लोहे की एक अलमारी में एक दराज की जानकारी देते हुए उसे भी ठीक करवाने के लिए घर में ले गए, जहां दोनों युवकों ने चाबी बनाकर दराज खोल दी। दराज में प्लास्टिक की एक डिब्बी में कुछ जेवर थे। मकान मालिक की नजरें बचाकर युवक ने डिब्बी में रखी डेढ़ तोला सोने की चेन, आधा तोला सोने के टोपस और पौन तोला सोने की दो अंगूठियां चुरा ली। फिर इस दराज के लिए बढि़या चाबी लेकर आने का कहकर निकल गए। दोनों ने पहले वाले ताले की चाबी बनाने के 60 रुपए भी नहीं लिए।
बाद में घरवालों ने दराज चेक की तो जेवर नहीं मिले। चाबी बनाने के लिए आए युवकों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने नकबजनी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

Published on:
04 Sept 2023 12:08 am
Also Read
View All

अगली खबर