9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा कथाकार राठौड़ को कहानी संग्रह ‘माक्र्स में मनु ढूंढती’ के लिए मिला डॉ. दाधीच सम्मान

माधव राठौड़ ने कहा कि कोई भी सम्मान अपने साथ गहरी जिम्मेदारी भी लेकर आता है।
less than 1 minute read
Google source verification
writers of jodhpur

women issue writers in jodhpur, writers of jodhpur, hindi writers of jodhpur, award functions in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. युवा कवि माधव राठौड़ को उनके कहानी संग्रह ‘माक्र्स में मनु ढूंढती’ के लिए डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को रेजीडेन्सी रोड स्थित गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश भाटिया ने कहा कि आज का युग सूचना का युग है। एतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोडकऱ पेश किया जा रहा है। माधव राठौड़ ने कहा कि कोई भी सम्मान अपने साथ गहरी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। समारोह अध्यक्ष आचार्य मोहनकृष्ण बोहरा ने कहा कि डॉ रामप्रसाद दाधीच ने सम्मान देने की जिम्मेदारी परिषद को सौंपी ताकि युवा वर्ग साहित्य के प्रति आकर्षित हो सके। कमलेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान दौर ने हर किसी को नितांत एकाकी, नीरस और स्व केन्द्रित बना दिया है। अतिथियों का स्वागत डॉ कौशलनाथ उपाध्याय ने किया। परिषद की महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा ने डॉ रामप्रसाद दाधीच का संक्षिप्त परिचय दिया। संचालन अयोध्याप्रसाद गौड़ ने किया व डॉ रमाकांत शर्मा ने आभार जताया। समारोह में साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग