9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में पीडि़त छात्रा के लिए बयान

- सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्रा से बलात्कार कर गर्भवती करने का मामला- मुख्य आरोपी शिक्षक से पूछताछ में जुटी पुलिस, सहयोगी शिक्षक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में पीडि़त छात्रा के लिए बयान

मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में पीडि़त छात्रा के लिए बयान

जोधपुर.
जिले की सरकारी स्कूल की कक्षा में शिक्षक के एक छात्रा से बलात्कार करने के मामले में सहयोगी शिक्षक का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लग पाया। उधर, पुलिस के आग्रह पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में ही पीडि़त छात्रा के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पीडि़ता व छठी कक्षा की तेरह वर्षीय छात्रा गर्भवती है और अस्पताल में भर्ती है। उसके पिता की तरफ से मामला दर्ज होने के बाद बयान दर्ज किए गए थे। साथ ही मेडिकल जांच भी की गई थी। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचे, जहां वार्ड में ही पृथक से पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस ने बलात्कार करने के मुख्य आरोपी शिक्षक को उसके गांव में दबिश देकर हिरासत में लिया था। जिसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बलात्कार करने में एक अन्य शिक्षक की सहयोगी भूमिका थी। वह अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने समानान्तर जांच शुरू की
उधर, प्रकरण में दो शिक्षकों की करतूत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी समानान्तर जांच शुरू की। विभाग की ओर से गठित जांच कमेटी के सदस्य विद्यालय पहुंचे और जांच की। साथ ही विद्यार्थियों से भी शिक्षकों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग