9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि विशेष शिवयोग में मनाई जाएगी

शिव बारात में भस्मी महाकाल मंडली होगी आकर्षण का केन्द्र
2 min read
Google source verification

जोधपुर. भगवान शिव की आराधना के प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि पर्व ११ मार्च को मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। सिवांचीगेट स्थित भूतनाथ, इकलिंग महादेव, जालोरीबारी बड़लेश्वर, चांदपोल रामेश्वरनाथ में महाशिवरात्रि महोत्सव पर रुद्राभिषेक किए जाएंगे। शिवालयों में महारुद्राभिषेक, पंचामृत अभिषेक, ऋतुपुष्पों के शृंगार, भक्ति संध्या रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का पर्व इस बार विशेष मुहूर्त में मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को चंद्रमा मकर राशि में, जबकि सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व शिवयोग में मनाया

जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार 11 मार्च को रात १2.06 से 12.55 बजे अभिजित मुहूर्त में पूजा करने से विशेष फल प्राप्ति और निशीथ काल पूजा का समय 11 मार्च को रात 12.06 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। पहला प्रहर- ११ मार्च , शाम 6.27 बजे से 9.29 बजे तक, दूसरा प्रहर रात ९.२९ से १२.३१, तृतीय प्रहर १२.३१ से ३.३२ तक तथा चौथा प्रहर ३.३२ से सुबह ६.३४ बजे तक रहेगा। पारण मुहूर्त १२ मार्च को सुबह ६.३६ से दोपहर ३.०४ बजे तक होगा।

अचलनाथ में १०-१० भक्त ही कर सकेंगे दर्शन
भीतरी शहर के कटला बाजार अचलनाथ में ११ मार्च को सुबह ५ बजे भस्म आरती दर्शन होंगे। सुबह ८ बजे से महारुद्राभिषेक, ११ बजे शृंगार आरती, दोपहर १ बजे महारुद्राभिषेक पूजन, शाम ७ बजे विजया शृंगार महाआरती, रात्रि ८ बजे से चारो प्रहर में महारुद्राभिषेक व आरती दर्शन होंगे। रात्रि 10 बजे से महादेव ब्यावला होगा। मंदिर के कैलाशचन्द्र ने बताया कि मंदिर में आकर्षक फूल मण्डली, रोशनी व सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में 10-१० भक्तों के समूह को ही प्रवेश दिया जाएगा।

दो दिवसीय भक्ति संध्या आज से
माधव पर्यावरण प्रसार सोसायटी की ओर से माधव उद्यान माता का थान स्थित महादेव मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में कोरोना से मुक्ति के लिए 12 फीट ऊंची शिवमूर्ति का विशेष अभिषेक, शृंगार और परिसर में रोशनी की जाएगी। माधव पर्यावरण प्रसार सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष गहलोत ने बताया कि १० मार्च को भजन गायिका आशा वैष्णव व 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन भजन गायक गजेंद्र सिंह राव भजन प्रस्तुत करेंगे।

सत्संग भवन से अचलनाथ तक निकलेगी शिव बारात
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सरदारपुरा प्रखंड की ओर से संचालित शिव बारात महोत्सव समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव की भव्य बारात का आयोजन होगा। सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन से संतों के सान्निध्य में सामाजिक दूरी और गाइडलाइन पालना के साथ शिव बारात गाजे बाजे से रवाना होकर बी रोड, गोल बिल्डिंग, जालोरी गेट होते हुए भीतरी शहर के अचलनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी । समिति के अध्यक्ष गौरव जैन व महामंत्री रविन्द्र सिसोदिया ने बताया कि महादेव की झांकी सहित भस्मी महाकाल मण्डली आकर्षक का केंद्र होगी । बारात में हाथी, घोड़े व ऊंट के साथ महादेवगणों की टोली भी शामिल होगी। शोभायात्रा संयोजक अंकित मालवीय ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के महंत व संतों को शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग