9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजे का मुख्य सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार

गांजे का मुख्य सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
गांजे का मुख्य सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार

गांजे का मुख्य सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार

जोधपुर.
श्रमिक वर्ग को सप्लाई करने के लिए लाए बीस किलो गांजा बरामदगी के मुख्य आरोपी को पुलिस उड़ीसा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जोधपुर लाई। उसके दो कूरियर रिमाण्ड पर हैं।
डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार गत २३ फरवरी को रातानाडा थाना पुलिस ने तेरह किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश में बलिया निवासी अर्जुनराम मल्ला को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के बाद सांसी कॉलोनी की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बनाड़ थाना पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी राकेश यादव को गिरफ्तार कर सात किलो गांजा बरामद किया था। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वो बीस किलो गांजा गोपालगंज निवासी मुंद्रिका यादव से लेकर आए थे और बनाड़ व रातानाडा की सांसी बस्ती में सप्लाई करना था। दोनों आरोपियों को रिमाण्ड पर लेने के बाद मुख्य सप्लायर को पकडऩे के लिए पुलिस उड़ीसा में भवानी पटना पहुंची, जहां तलाश के बाद बिहार में गोपालगंज निवासी मुंद्रिका (४०) पुत्र मुंशी यादव को पकड़ लिया गया।
उसे लेकर पुलिस रविवार को जोधपुर पहुंची। एनडीपीएस एक्ट के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुंद्रिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच कर रहे डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम का कहना है कि आंध्र प्रदेश व उड़ीसा के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में गांजा की खेती होती है। आरोपी मुंद्रिका कृषकों से गांजा खरीदकर कूरियरों के माध्यम से जोधपुर में सप्लाई के लिए भेजता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग