9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फास्टेस्ट मूविंग सिटी के सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी – जिला कलक्टर

- कचरा ट्रांसफर स्टेशन, डम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर दिए निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
फास्टेस्ट मूविंग सिटी के सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी - जिला कलक्टर

फास्टेस्ट मूविंग सिटी के सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी - जिला कलक्टर

जोधपुर। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जिले में स्वच्छता को बनाए रखने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन आंदोलन चलाएं। उन्होंने कहा कि लोगों में हरा-नीला डस्टबीन की उपलब्धता एवं उपयोग, डोर टू डोर सफाई, शौचालय का उपयोग के संबंध में जागरूकता लाने के साथ गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित कर जोधपुर को स्वच्छ रख सकते हैं। फास्टेस्ट मूविंग सिटी के सम्मान को बरकरार रखना चुनौती है।
जिला कलक्टर ने बुधवार को जोधपुर शहर में सूरसागर स्थित सीएसआई कार्यालय जे.के ट्रंासफर स्टेशन, केरू डम्पिंग यार्ड सहित शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण से लेकर डम्पिंग पॉइंट तक कचरे के निस्तारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा निस्तारण के कार्यो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण से लेकर डम्पिंग यार्ड तक पहुंचाने के कार्य की मॉनिटरिंग के लिए आईटी आधारित मैकेनिज्म की पालना करें। जीपीएस के साथ ही कार्मिकों की बायोमेट्रिक मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित हो।
उपकरण पुख्ता रहे
स्वच्छता के लिए आवश्यक उपकरणों व वाहनों की समुचित उपलब्धता रखने को कहा। नगर निगम उत्तर आयुक्त आर.एस तोमर ने बताया कि दो नए मेकेनिकल रोड स्वीपर भी क्रय किए जा रहे हैं। सूखा व गीला कचरा प्रबंधन, सडक़ों, नालियों की सफाई, स्थानीय स्तर पर कचरे के पृथककरण व री-साइक्ंिलग सहित समस्त कार्यो का जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग