9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी-राहुल छपी पतंगे भिड़ेगी आसमान में

बिलाड़ा. मकर संक्रांति पर इस बार विशेष संयोग बनने को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। इसे पर्व के रूप में इस बार 14 एवं 15 जनवरी को भी मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
modi rahul kite

मोदी-राहुल छपी पतंगे भिड़ेगी आसमान में

बिलाड़ा. मकर संक्रांति पर इस बार विशेष संयोग बनने को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। इसे पर्व के रूप में इस बार 14 एवं 15 जनवरी को भी मनाया जाएगा। इस दिन पतंगों के पेच लड़ाने को लेकर युवाओं में भी खास उत्साह दिख रहा है। युवाओं को इस उत्साह को बढ़ाने के लिए दुकानों पर मोदी एवं राहुल गांधी के चित्र छपी पतंगे बाजारों में बिकने लगी है।

मकर संक्रांति के पर्व के नजदीक आते ही कस्बे में पतंगबाजी व पतंग के शौकीनों का उत्साह बढऩे लगा है। वैसे तो क्षेत्र में पतंगों के साथ -साथ गिल्ली डंडे भी खेले जाते हैं। पतंगों को लेकर बाजारों में बच्चों और युवाओं के लिए कागज, कपड़े ,और पन्नी से बनी पतंगे बच्चों का मन मोह रही है। साथ ही मिक्की माउस की कृति वाली पतंगे छोटे बच्चों को आकर्षिक कर रही है। इन पतंगों को लेकर बच्चे खरीदारी में उत्सुक हैं। इन सब के बीच इस बार मोदी एवं राहुल के चित्र छपी पतंगे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पतंगबाजों का मानना है कि इस बार आसमान में मोदी और राहुल की भिड़ंत रहेगी।

शुभ व मांगलिक कार्य होंगे शुरू
नवग्रहों के राजा सूर्य देव 14 जनवरी की शाम को 7-45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसी के साथ ही मकर संक्रांति की शुरुआत होगी। 14 जनवरी को दोपहर 1.28 से 15 जनवरी सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। पंडित नेमीचंद भार्गव के अनुसार दोनों दिन ही दानपुण्य कर सकेंगे। अत: इस बार 2 दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं शुभ कार्यों की फिर से शुरुआत होगी। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग