9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जोधपुर के मसूरिया क्षेत्र में देर रात हुई महिलाओं से मारपीट, बचाव करने आाए युवक पर लाठियों से हुआ हमला
Play video

जोधपुर के मसूरिया क्षेत्र में देर रात हुई महिलाओं से मारपीट, बचाव करने आाए युवक पर लाठियों से हुआ हमला

उप निरीक्षक सुखराम के अनुसार मेघवाल बस्ती निवासी जगदीश लखानी पुत्र रतनलाल मेघवाल के घर रात शराब के नशे में धुत्त कुछ युवक आए। घर में घुसते ही युवकों ने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रथम मंजिल पर रहने वाला जगदीश नीचे आया।

Google source verification

वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया की मेघवाल बस्ती स्थित मकान में घुसकर कुछ युवकों ने महिलाओं से मारपीट की। बीच-बचाव में आए एक व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर दिया। उसमें मुंह व सिर पर चोटें आईं। एक युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हैदराबाद में डॉ प्रियंका हत्याकांड पर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, किसानों-बेरोजगारों की दशा पर जताई चिंता

उप निरीक्षक सुखराम के अनुसार मेघवाल बस्ती निवासी जगदीश लखानी पुत्र रतनलाल मेघवाल के घर रात शराब के नशे में धुत्त कुछ युवक आए। घर में घुसते ही युवकों ने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रथम मंजिल पर रहने वाला जगदीश नीचे आया। युवकों ने उसे पकड़ लिया और लाठियों से हमला कर दिया। साथ ही पत्थर से भी उस पर वार किए गए। वह नीचे गिर गया तब भी हमलावरों ने लाठियों से वार जारी रखा। उसके सिर व चेहरे पर चोटें आईं।

जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स ने रचाई दंगल गर्ल बबीता फोगाट के हाथों में मेंहदी, निक-प्रियंका के विवाह में थी डिमांड

खून निकलने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की पुत्र बाबूलाल वाल्मिकी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। घायल की शिकायत पर नंदू घारूए महेन्द्र आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महेन्द्र सैन व जगदीश के चचेरे भाई बबलू में रुपए का लेन-देन है। महेन्द्र उससे लम्बे समय से रुपए मांग रहा है। इसी चक्कर में हमला किया गया।