9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने ननिहाल में फंदा लगाया, पत्नी के खिलाफ दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज

आवेश में आकर वह ननिहाल लौट आया, जहां उसने कमरे में जाकर कपड़े से फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी।
less than 1 minute read
Google source verification
suicide

suicide

जोधपुर. ससुराल में पत्नी के दरवाजा न खोलने पर आवेश में आए एक युवक ने कांकेलाव गांव स्थित ननिहाल में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। डांगियावास थाने में पत्नी के खिलाफ गुरुवार को आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुभाषचन्द्र के अनुसार मोड़ी जोशियान गांव निवासी दिनेश पालीवाल (28) की शादी कांकेलाव गांव निवासी निकिता से ग्यारह साल पहले हुई थी। उसका ननिहाल भी कांकेलाव में है। उसकी पत्नी कुछ दिन से पीहर में है। ऐसे में वह बुधवार रात ससुराल पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर उसने खटखटाया, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। आवेश में आकर वह ननिहाल लौट आया, जहां उसने कमरे में जाकर कपड़े से फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। नानी के गुरुवार सुबह उठने पर वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के लिए शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। उप निरीक्षक अमरचंद ने बताया कि मृतक के मौसेरे भाई की तरफ से पत्नी निकिता के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दोनों भाइयों की शादी एक ही घर में

पुलिस का कहना है कि मृतक दिनेश व बड़े भाई की शादी एक ही घर में सगी बहनों से हो रखी है। बड़ा भाई गुजरात में काम करता है। बुधवार रात वह ससुराल में दरवाजा खटखटाने लगा तो पत्नी ने गुजरात में अपने जेठ को फोन कर अवगत कराया था। मृतक के घरवालों का आरोप है कि मृतक की पत्नी उसे तंग व परेशान करती थी। जिसकी वजह से उसने अपनी जान दी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग