15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने आए मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा भड़का रोष
Play video

अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने आए मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा भड़का रोष

मृतक विकास शर्मा के छह माह की पुत्री है।

Google source verification

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती एक युवक का दम टूट गया। परिजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मृत्यु हुई है। सरदारपुरा थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजन के अनुसार महामंदिर निवासी विकास शर्मा को अपेंडिक्स की तकलीफ के चलते तीन दिन पहले महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने ऑपरेशन की जरूरत जताई। इलाज के दौरान मंगलवार रात इंजेक्शन लगाया गया। जिससे शरीर पर जगह जगह निशान हो गए। देर रात उसकी मृत्यु हो गई। इस बीच बुधवार सुबह परिजन मोर्चरी के बाहर जमा हुए और गलत इंजेक्शन लगाने से मृत्यु होने का आरोप लगाने लगे। सरदारपुरा थाने में मामला भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश पर सभी शव लेने को राजी हुए। मृतक विकास शर्मा के छह माह की पुत्री है।