9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में दिल दहला देने वाली रही सोमवार की सुबह, 5 मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Play video

जोधपुर में दिल दहला देने वाली रही सोमवार की सुबह, 5 मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

हालांकि आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर से आने के दौरान कुछ युवकों ने छींटाकशी की थी। इसके बाद वह परेशान चल रही थी। इसपर उसके परिजनों ने छात्रा को कमरा बदलने की सलाह भी दी थी।
Google source verification

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. चौपासनी रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित आंध्रा बैंक के पास निवासी एक व्यक्ति ने करीब 5 मंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से शारीरिक व मानसिक रूप से रोगग्रस्त था। मृतक का नाम जयनारायण जैन बताया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। मौके पर खून फैलने से लोग सहम गए।

जोधपुर में सामने आया मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला, शादी के बहाने विधवा को बेच कर बेटी के साथ किया ये काम

मसूरिया क्षेत्र में रहकर रीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाया फंदा

मसूरिया क्षेत्र के न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे किराए के कमरे में रही एक छात्रा ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देवनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार यहां एक कोचिंग सेंटर मे रीट की तैयारी कर रही नागौर की छात्रा मनीषा अपने कमरे से बाहन नहीं निकली। कमरा अंदर से बंद रहने के चलते पास रहने वाली सहपाठी छात्राओं ने दरवाजा तोड़ डाला। वहां मनीषा फंदे पर लटकी मिली। इसपर पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर से आने के दौरान कुछ युवकों ने छींटाकशी की थी। इसके बाद वह परेशान चल रही थी। इसपर उसके परिजनों ने छात्रा को कमरा बदलने की सलाह भी दी थी।