
मैन मार्किंग से हर हार्डकोर-बदमाश पर रखी जाएगी नजर
जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट ने अपराधिक वारदातों की रोकथाम और बदमाशों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मैन मार्र्किंग की कवायद शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर व माफिया पर संबंधित थाने का बीट कांस्टेबल नजर रखे हुए है। एक कांस्टेबल को एक बदमाश पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व चिह्नित माफिया की हर गतिविधि पर बीट कांस्टेबल नजर रखेगा। मैन मार्र्किंग में बीट कांस्टेबल को सिर्फ एक बदमाश का जिम्मा मिलेगा। यदि किसी कांस्टेबल की बीट में एक से अधिक बदमाश हैं तो थाने के दूसरे सिपाहियों की मदद ली जाएगी। बीट कांस्टेबल के पास उस बदमाश से जुड़ी हर अपराधिक वारदात का रिकॉर्ड होगा।
कमिश्नरेट में 378 व ग्रामीण में 163 एचएस
जिले में 541 हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले में 179 पश्चिमी जिले में 199 हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीं, जोधपुर ग्रामीण में 163 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसके अलावा चिह्नित हार्डकोर व माफिया भी हैं।
----------------------------------
इनका कहना है....
'अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट के पूर्वी जिले में मैन मार्र्किंग शुरू की गई है। बीट कांस्टेबल एक हिस्ट्रीशीटर या हार्डकोर या माफिया पर नजर रखेगा। किसी बीट में यदि बदमाश अधिक हैं तो दूसरे सिपाहियों को लगाया जाएगा।Ó
धर्मेन्द्रसिंह यादव, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर।
Published on:
16 Feb 2021 12:24 am
