9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

लोहावट (जोधपुर). लोहावट थाना क्षेत्र के शैतानसिंहनगर गांव में बुधवार रात को भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
भूमि विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

लोहावट अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी।

लोहावट (जोधपुर). लोहावट थाना क्षेत्र के शैतानसिंहनगर गांव में बुधवार रात को भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर लोहावट पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लेकर लोहावट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि शैतानसिंहनगर में जमीनी को लेकर एक परिवार में रिश्तेदारी में पांच-छह माह से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते एक पक्ष के लोग कई वाहनों में सवार होकर रात को करीब 8 बजे शैतानसिंहनगर पहुंचे तथा शैतानसिंहनगर निवासी चुतराराम (41) पुत्र शैताराम जाट पर फायर कर दिए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल चुतराराम को लेकर लोहावट में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा भी लोहावट सीएचसी पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मृतक के रिश्तेदार व परिजन भी अस्पताल पहुंचे। चतुराराम की मौत के बाद परिजन अस्पताल परिसर में विलाप करते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग