18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHOUGISHEL PARIKRAMA– परम्परा रहेगी कायम, भोगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का विश्राम स्थल मण्डोर ही

- पूर्व में कृषि उपज मंडी में रात्रि विश्राम का निर्णय लिया गया था - खबर का असर

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 14, 2023

BHOUGISHEL PARIKRAMA-- परम्परा रहेगी कायम, भोगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का विश्राम स्थल मण्डोर ही

BHOUGISHEL PARIKRAMA-- परम्परा रहेगी कायम, भोगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का विश्राम स्थल मण्डोर ही

जोधपुर।

हिन्दू सेवा मण्डल की ओर से आगामी 28 जुलाई से भोगीशैल परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल की वर्षो पुरानी परम्परा को कायम रखा जाएगा। परिक्रमा के दौरान 2 अगस्त को श्रद्धालुओं का रात्रि विश्राम व ध्वज स्थल पूर्व की भांति मण्डोर उद्यान में ही रखा जाएगा। मण्डल की ओर से इस बार परिक्रमा आयोजन में 2 अगस्त को श्रद्धालुओं का रात्रि विश्राम स्थल मण्डोर की जगह मण्डोर कृषि उपज मंडी रख दिया गया था। मण्डोर क्षेत्रवासियों के विरोध करने पर मण्डल पदाधिकारियों ने मण्डोर मेला प्रभारी लक्ष्मणसिंह सांखला व क्षेत्रवासियों से वार्ता कर परम्परा व मण्डोर क्षेत्रवासियों की आस्था-भावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसहमति से 2 अगस्त को विश्राम स्थल पुन: यथावत मण्डोर में ही रखने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि मंडोर उद्यान में परिक्रमा के छठे दिन का अंतिम ठहराव रहता है। दूसरे दिन सुबह झंडे के साथ श्रद्धालु सुबह 4:30 मंडोर उद्यान से प्रस्थान कर अन्य धार्मिक स्थान के लिए रवाना होते हैं।

---------------------
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने 9 जुलाई को 'भोगीशैल परिक्रमा का मण्डोर उद्यान में रात्रि विश्राम व ध्वज स्थल बदलने का विरोध' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मुद्दा उठाया था।