9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून सुस्त पड़ा, अगले 3-4 दिन बारिश के आसार नहीं

mansoon news - उमस से बेहाल रहे लोग, दो दिन रहेगी तीखी धूप
less than 1 minute read
Google source verification
मानसून सुस्त पड़ा, अगले 3-4 दिन बारिश के आसार नहीं

मानसून सुस्त पड़ा, अगले 3-4 दिन बारिश के आसार नहीं

जोधपुर. मानसून पहुंचने के दो दिन बाद ही सुस्त पड़ गया। मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को सूखा ही रहा। दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून न तो एक्टिव है और न ही ब्रेक हुआ है। अगले तीन चार दिन बारिश के आसार नहीं है। उसके बाद बादलों की कुछ गतिविधियां होगी। मूसलाधार के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। वैसे भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के शेष रहे छह जिलों में मानसून पहुंचने के साथ ही पूरे देश में मानसून आने की घोषणा कर दी। मानसून अब राजस्थान पार करके पाकिस्तान में प्रवेश कर गया है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही उमस भरी तपिश बनी हुई थी। हवा भी नहीं चल रही थी। इससे लोग गर्मी व उमस से परेशान हो गए। दोपहर में पारा 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिक नमी और तापमान के 40 डिग्री के पास होने से शहरवासी रात तक गर्मी से जूझते नजर आए।

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 41.6 दर्ज किया गया। बाड़मेर में रात का पारा 30 और दिन का 40.7 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग