
FESTIVAL--ऑफ र की आई बहार, धनतेरस-दीपावली पर दमकेगा बाजार
जोधपुर।
नवरात्रि पर मिले बूम के बाद कारोबारी पुष्य नक्षत्र और धनतेरस-दीपावली की तैयारियों में जुट गए है। बाजार में ऑफर की बहार आ रही है, कुछ ऑफ र आ भी आ चुके है। कंपनियां ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाले आकर्षक ऑफ र निकालने जा रही है। यह त्यौहारों से लेकर आगामी शादियों के सीजन तक जारी रह सकती है। नवरात्रि में प्रमुख क्षेत्रों में 150 से 200 करोड़ रुपयों का कारोबार हुआ था। अब कंपनियां दीपावली पर इसे दुगुना करने की रणनीति बना रही है ।
----
कोरोना से ठप हो गई थी आर्थिक गतिविधियां
कोरोना संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई थी। इसका असर शहर के कारोबार पर भी पड़ा था लेकिन अब उसमें सुधार हो रहा है। नवरात्रि पर्व 60 से 70 फ ीसदी तक कारोबार चला। इलेक्ट्रॉनिक्स हो या ऑटोमोबाइल, हर क्षेत्र में बिक्री हुई, रियल एस्टेट, कपड़ा, सराफा और सजावटी वस्तुओं का व्यापार भी अपेक्षाओं के अनुरूप रहा। दीपावली पर कारोबारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगा रहे है इसलिए इसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। बाजार में नया स्टॉक जुटाया जा रहा है, शोरूम नई चीजों से सज चुके है।
------
लग्जरी आयटम्स बिकेंगे
कोरोना की वजह से व्यक्ति खाद्य वस्तुओं तक सीमित था लेकिन अब लग्जरी आयटम्स की तरफ रुझान बढ़ेगा। नवरात्रि के मार्केट में इसका असर दिखाई दिया। ऑटोमोबाइल, सराफ ा और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट अच्छा था। अब पिछले 5 महिनों में खर्चों को बचाकर रखने वाले लोग खरीदारी करेंगे।
---
इस तरह के ऑफ र मिलेंगे
- कम ईएमआइ पर खरीदारी
- बड़ी खरीदारी पर चीजें मुफ्त
- ज्वैलरी पर मेकिंग शुल्क कम
- वारंटी और गारंटी पीरियड ज्यादा
- ई-वॉलेट से पेमेंट पर छूट
- कम डाउन पेमेंट में बड़ी खरीदारी
---
यह है बाजार की स्थिति
- 150 से 200 करोड़ का कारोबार हुआ नवरात्रि में
- धनतेरस-दीपावली पर 400-500 करोड़ के कारोबार का अनुमान
- ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी रह सकते है टॉप पर
Published on:
02 Nov 2020 05:45 pm
