9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट से विवाहिता की मौत

शांतिभंग में दो गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
करंट से विवाहिता की मौत

करंट से विवाहिता की मौत

देचू. पुलिस थाना क्षेत्र बुड़किया के राजस्व गांव बाकासर में कृषि फार्म पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। बाकासर बुड़किया निवासी राजूराम पुत्र बस्तीराम जाट ने रिपोर्ट दी की दो नम्बर की सुबह साढ़े सात बजे उसकी पत्नी अणचीदेवी (30) कृषि फार्म पर कृषि कार्य कर रही थी तभी बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी देचू लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

शांतिभंग में दो गिरफ्तार
देचू.देचू पुलिस ने दो जनों को शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। जेठानिया निवासी परबतराम,जालाराम जो गांव के अंदर झगड़ा कर रहे थे। उसे शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तार कर देचू तहसीलदार निरभाराम कोडेचा के समक्ष पेश किया गया।

शराब का आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब बरामद के दर्ज मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चांदसमा ने दो दिन पूर्व अवैध देशी शराब बरामद किया था।इस मामले में फरार चांदसमा निवासी शम्भूराम पुत्र जसूराम सैन को गिरफतार कर बालेसर न्यायालय में पेश किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग