9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईदुल अज्हा पर मस्जिदों में नहीं होगी सामूहिक नमाज

  मुफ्ती ए आजम राजस्थान व शहर खतीब ने की राज्य सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाईन पालना करने की अपील
less than 1 minute read
Google source verification
ईदुल अज्हा पर मस्जिदों में नहीं होगी सामूहिक नमाज

ईदुल अज्हा पर मस्जिदों में नहीं होगी सामूहिक नमाज

जोधपुर. पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहस्सलाम के बलिदान एवं मजहबे इस्लाम के पांचवे रूक्न की याद में मनाए जाने वाला पर्व ईदुल अज्हा (बकराईद ) शनिवार को सादगीपूर्ण तरीके से घरों में मनाई जाएगी। अध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारुल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी ने वैश्विक माहमारी कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ईदुल फितर की तरह ही ईदुल अज्हा का पर्व भी आपसी सौहार्द और अमनो-शांति के साथ राज्य सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाईन के अनुसार ही मनाने की अपील की है। मुफ्ती ए आजम ने कहा कि ईदुल अज्हा पर्व हमें त्याग और कुरबानी का संदेश देता है। प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि त्याग, बलिदान व भाईचारे के त्योहार ईदुल अज्हा के दिन प्रशासन के गाइडलाइन अनुसार मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। सभी मुसलमान भाई अपने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदायगी करेंगे। शहर खतीब काजी मोहम्मद तैय्यब ने भी ईद की नमाज घरों में ही अदा करने, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की गाइड लाइन की पूरी तरह पालना करने, कुर्बानी को अपने घरों में करने, गलियां मोहल्लों को साफ सुथरा रखने और दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखने की अपील की है। उपनगरीय क्षेत्र गंगाणा रोड स्थित चोखा में लगी अस्थाई बकरामंडी में देर रात तक बकरों की खरीद फरोख्त का क्रम जारी रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग