9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन

29 मई को होने वाले सामूहिक विवाह में जोड़ों के लिए रखा मात्र एक रूपया शुल्क
less than 1 minute read
Google source verification
सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन

सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन

जोधपुर. मारवाड शेख, सैयद, मुगल, पठान विकास समिति की ओर से 8वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन गुलजारपुरा स्थित दरगाह लतीफशाह चिश्ती प्रांगण में जिलाध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष व दरगाह नाजिम पीर अबुल हसन मीनाई चिश्ती, नाजिम पीर नजमूल हसन नजमी, मौलाना अ.कलाम नूरी के सान्निध्य में किया गया। सम्मेलन अध्यक्ष सिकन्दर खान ने बताया की 29 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों से मात्र 1 रूपये शुल्क लिया जाएगा। विवाह पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया कि बैनर विमोचन से पूर्व सम्मेलन के सफल होने के लिए ख्वाजा लतीफशाह के आस्ताने में चादर शरीफ चढ़ाकर दुआ मांगी गई। गुलपोशी उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, नियामत खान पठान, उस्ताद अ. वहीद खान, अ. सलीम कादरी, फिरोज खान, इश्तियाक अली राजू, रमजान अली पप्पू ने की। विमोचन के दौरान इस्माइल ठेकेदार, उस्ताद मो. शफी, अजीज पठान, उस्ताद शोएब, अमजद बक्ष, माजिद खान, आमीन खान, रईस अली, आरिफ अली, जावेद खान, इकबाल खान, रिजवान खान, नदीम अली, इफ्तेकार अहमद आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग