9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप व जेसीबी के गोदाम में लगी भीषण आग

- सात दमकलों ने पाया काबू
less than 1 minute read
Google source verification
पाइप व जेसीबी के गोदाम में लगी भीषण आग

पाइप व जेसीबी के गोदाम में लगी भीषण आग

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत नौ मील स्थित प्लास्टिक पाइप व जेसीबी सामान के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. नगर निगम की सात दमकलों ने आग पर काबू पाया।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार नौ मील पर मयंक जेसीबी गोदाम है, जहां प्लास्टिक के पाइप भी रखे हुए थे। सुबह पांच बजे गोदाम में भीषण आग लग गई। निगम के मंडोर स्थित अग्निशमन केन्द्र से चार व नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र से तीन दमकलें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी सामान जल चुका था. जबकि बड़ी मात्रा में सामान सुरक्षित बचा लिया गया। मण्डोर थानान्तर्गत नौ मील स्थित प्लास्टिक पाइप व जेसीबी सामान के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. नगर निगम की सात दमकलों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार नौ मील पर मयंक जेसीबी गोदाम है, जहां प्लास्टिक के पाइप भी रखे हुए थे। सुबह पांच बजे गोदाम में भीषण आग लग गई. निगम के मंडोर स्थित अग्निशमन केन्द्र से चार व नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र से तीन दमकलें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग