
सडक़ों के लिए मास्टर प्लान की कवायद
जोधपुर। कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान, पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण और रिफाइनरी के चलते शहर की उपयोगिता काफी बढ़ जाएगी। इसी कारण यहां सडक़ों के मास्टर प्लान और एक्शन प्लान को व्यवस्थित रूप से तैयार करने की कवायद शुरू की जाएगी। कई विभागों के क्षेत्राधिकार में बंटी सडक़ों के कारण दुर्दशा लम्बे समय से सामने आ रही है। लेकिन इसे सामंजस्य से ठीक किया जाएगा। साथ ही शहरी हाइवे की दशा भी सुधरेगी।
जिला कलक्टर इंद्रजीतसिह ने सडक़ों के विकास को लेकर पीडब्ल्यूडी, एनएचआई, जेडीए व निगम सहित अन्य एजेंसियो के अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर का दौरा किया। निर्माणाधीन रिंग रोड के कार्यो की भी समीक्षा की। बैठक में जेडीए कमिश्नर कमर उल चौधरी, नगर निगम उत्तर आयुक्त आरएस तोमर, निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव, महिपाल भारद्वाज, एडीएम सिटी रामचन्द्र गरवा मौजूद रहे।
यहां सुधार के निर्देश
- बालसंमद रोड पर बनी नहर की ऊंचाई बढ़ाने और नहर का फ्लो मेनटेन रखने के निर्देश
- मण्डोर थाने से लेकर गोकुलजी की प्याउ तक बनी साढ़े तीन किलोमीटर सडक़ का कार्य बजट घोषणानुसार करवाने के निर्देश। - एयरपोर्ट से पाबूपूरा मोड तक गौरव पथ सुधारने के निर्देश
सडक़ सुधार के लिए यह काम अहम
- अंडरग्राउंड केबल के लिए डक्टिंग
- सीवरेज स्लिप लेन आधुनिक स्ट्रीट लाइट
- डिवाइडर
- ग्रीन पट्ट
50 करोड़ में ऐसे सुधरेगी
- 5.64 करोड़ जोधपुर-पोकरण राष्ट्रीय उच्च मार्ग के नवीनीकरण पर खर्च होंगे।
- 16.84 करोड़ रुपए से एनएच 25 पर 14 किमी लम्बाई खोखरिया फांटा से पांच बत्ती चौराहा तक नवीनीकरण होगा।
- खोखरियां फांटा के पांच बत्ती सर्किल वाया सर्किट हाउस सडक़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 112 की सडक़ को 4 लेन से 6 लेन चौड़ा करना प्रस्तावित है।
- 3.71 करोड़ में तीनों राष्ट्रीय राजमार्गो पर रेलिंग कार्य, मीडियन में पौधारोपण एवं सडक़ सुरक्षा के उपाय होंगे
(यह जानकारी अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एनसी शर्मा ने बैठक में उपलब्ध करवाई)
Published on:
26 Jun 2021 11:53 pm
