
जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : पहले घंटे में न्यू कैंपस के विज्ञान संकाय में हुआ सर्वाधिक मतदान, इनमें रही कम भीड़
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनावों की रंगत बढ़ती जा रही है। विवि के विभिन्न संकायों में वोट्र्स की भीड़ उमड़ रही है। मतदान प्रक्रिया के पहले घंटे में सर्वाधिक वोटिंग न्यू कैंपस के विज्ञान संकाय में देखने को मिल रही है। वहीं सबसे कम भीड़ एमई, एमसीए और पीएचडी विभागों में रही।
पहले घंटे में वोटिंग प्रतिशत
कला संकाय = 6.39
विज्ञान संकाय = 10.87
वाणिज्य संकाय = 3.73
विधि संकाय = 4.36
इंजीनियरिंग कॉलेज = 5.6
केएन कॉलेज = 7.10
सांयकालीन संकाय = 6.01
प्रत्याशियों ने किया वोट
छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद की रेस में एनएसयूआई प्रत्याशी हनुमान तरड़ ने वोट डाला। वहीं एसएफआई की ओर से प्रत्याशी अजय सिंह टाक ने भी अपना वोट डाल दिया है। इसी तरह विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की ओर से भी वोट डालने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
ओल्ड कैंपस में उमड़ी भीड़
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर के बाहर इस बार ट्रैफिक व्यवस्था को रोका नहीं गया है। ट्रैफिक हमेशा की तरह संचालित हो रहा है। पिछले साल राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से विश्वविद्यालय और पुलिस को आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मार्ग बंद नहीं करने के निर्देश दिए थे। जिसका असर इस साल छात्र संघ चुनाव में देखने को मिल रहा है। पुराना परिसर के सामने पीछे वाली गली में भी ट्रैफिक सुचारू है। वहां भी इस बार बैरिकेट्स नहीं लगाए गए हैं। संभवत: एक कारण यह भी है कि आज मतदाताओं की अच्छी भीड़ उमड़ रही है।
Published on:
27 Aug 2019 10:12 am
