9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2nd Grade teacher exam : फर्जी अभ्यर्थी बनने गया था मेडिकल छात्र

- उदयपुर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर लीक प्रकरण- आरोपियों में जोधपुर के मांडियाई खुर्द का एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र भी शामिल
2 min read
Google source verification
2nd Grade teacher exam : फर्जी अभ्यर्थी बनने गया था मेडिकल छात्र

2nd Grade teacher exam : फर्जी अभ्यर्थी बनने गया था मेडिकल छात्र

जोधपुर।
उदयपुर (Udaipur : paper leak of senior teacher recruitment exam) में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर लीक (GK paper leak of 2nd grade teacher exam) के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में जोधपुर जिले की तिंवरी तहसील में मांडियाई खुर्द गांव का गणेश सियोल पुत्र सतपाल जाट भी शामिल है। वह कोटा में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस (MBBS 1st year student arrest in paper leak case) प्रथम वर्ष का छात्र है।वह फर्जी अभ्यर्थी बनने के लिए बस में सवार होकर उदयपुर जा रहा था। उदयपुर पुलिस ने उसे रविवार को रिमाण्ड पर लिया है।
लालच में गिरोह के जाल में फंसा
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा का कहना है कि आरोपियों में जोधपुर का गणेश सियोल पुत्र सतपाल जाट भी शामिल है। वह एमबीबीएस का छात्र है। रुपए के लालच में उसे लीक पेपर के प्रश्नों को हल करने के लिए साथ में शामिल किया गया था। इसके अलावा वह फर्जी अभ्यर्थी बनने वाला था। उसे रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
आधार व प्रवेश पत्र पर एमबीबीएस छात्र के फोटो
पुलिस कार्रवाई के दौरान गणेश सियोल के पास जालोर में करड़ा थानान्तर्गत भाटीप गांव निवासी प्रदीप खींचड़ पुत्र रतनाराम बिश्नोई का आधार कार्ड और प्रवेश पत्र मिला। दोनों पर गणेश के फोटो लगे थे। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्रदीप की जगह परीक्षा देने जा रहा था। उसके पास अन्य आरोपियों के पास मिले पेपर की तरह दोनों तरह के ही प्रश्न पत्र की फोटो प्रतियां भी मिलीं।
4-5 साल की मेहनत से हुआ था नीट में चयन
आरोपी गणेश के पिता खेती करते हैं। वह दो भाई व एक बहन है। बहन भी केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। गणेश सियोल ने 4-5 साल तक कोटा व सीकर में नीट की कोचिंग की थी। तब कहीं जाकर कुछ माह पहले उसका नीट में चयन हुआ था। उसे कोटा की कॉलेज में प्रवेश मिला था।
कोटा में एमबीबीएस का है छात्र
मथानिया थानान्तर्गत राजीव भादू का कहना है कि पेपर लीक में गिरफ्तार मांडियाई खुर्द निवासी गणेश सियोल कोटा में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग