
ऱोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले औषधिय पौधे नि:शुल्क वितरण को तैयार
NAND KISHORE SARASWAT
जोधपर. कोरोना महामारी से बचाव और लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बजट भाषण घोषणा 'घर- घर औषधि पौध वितरणÓ योजना के लिए वनविभाग जोधपुर की 11 नर्सरियों की 28 लाख 32 हजार पौधे तैयार हो चुके है। घर - घर औषधि योजना के तहत तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के पौधे 1 अगस्त से जोधपुर जिले के प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें नोडल एजेन्सी वनविभाग के साथ जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं, विभिन्न राजकीय विभागों व संस्थानो , विद्यालयों और औद्योगिक घरानों इत्यादि का सहयोग लिया जाएगा। जोधपुर संभाग के विभन्न जिलों में कुल 21 लाख 53 हजार से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना का साया हटा तो आई काम में तेजी
राज्य सरकार के समयबद्ध कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पहले कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पौधे तैयार करने में बाधक बनी हुई थी। ऐसे में कोरोना की लहर थमने के बाद अब नर्सरियों में पौधे तैयार करने के लिए श्रमिकों की समस्या दूर होने पर काम में गति आई है।
संभाग में 21. 53 लाख परिवार होंगे लाभान्वित
जोधपुर --- 643678
बाड़मेर----450624
जैसलमेर--116531
जालोर----324988
पाली-----416508
सिरोही----200848
शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगे जोधपुर जिले की 11 नर्सरियों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर 1 अगस्त से 28 लाख 32 हजार पौधे नि:शुल्क वितरण की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार नि:शुल्क पौध वितरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। रवि माथुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनविभाग जोधपुर
Updated on:
18 Jul 2021 10:38 am
Published on:
18 Jul 2021 10:38 am
