9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर लाइक करने से देश नहीं बदलता

व्यास डेंटल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
less than 1 minute read
Google source verification
सोशल मीडिया पर लाइक करने से देश नहीं बदलता

सोशल मीडिया पर लाइक करने से देश नहीं बदलता

जोधपुर. हर व्यक्ति एक अच्छा देश बनाना चाहता है, इसके लिए वह सरकार की तरफ देखता है और अपनी हिस्सेदारी नहीं चाहता है। वह सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉरवर्ड करके देश को बदलना चाहता है। इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

यह विचार राज्य सरकार के श्रम, रोजगार, कौशल और उद्यमिता विभाग के सचिव नवीन जैन (आइएएस) ने शनिवार को कुड़ी हौद स्थित व्यास कैम्पस में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करना पड़ता है। प्रदेश की एक बड़ी समस्या है भ्रूण हत्या है, जिस पर सरकार ने काफी हद तक काबू पा लिया है। राजस्थान में प्रत्येक वर्ष 17 लाख महिलाएं गर्भवती होती है और 1 लाख ***** परीक्षण कराके भ्रूण हत्या केस सामने आते हैं। सरकार ने एक ओर जहां लोगों को जागरूक किया, वहीं सूचना देने वाले को प्रोत्साहन राशि दी, जिससे भ्रूण हत्या के केसों में कमी आई है। जैन ने एन्टप्रन्योरशिप के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रोडेक्ट का मार्केट में उतारने से पहले डाटा एनालाइसिस, डिसिजन मेकिंग और मार्केट डिमांड को ध्यान में रखना चाहिए, तभी आप एन्टरप्रन्योरशिप में सफल हो सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर जैन ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में व्यास इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मनीष व्यास ने जैन का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग