9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में पारा 6.5 डिग्री

Thar Weather - माउंट आबू में जनवरी में दस साल में सर्वाधिक सर्दी, पारा -4.6 पर
less than 1 minute read
Google source verification
सुबह 6 बजे 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

सुबह 6 बजे 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

जोधपुर. प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर तापमान में गिरावट आने से रात और अलसुबह तेज़ सर्दी का मौसम रहा। जोधपुर में पारा लुढकक़र 6.5 डिग्री पर आ गया वहीं पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे -4.6 डिग्री रहा जो पिछले दस साल में जनवरी का सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष जनवरी 2011 में पारा-5.3 डिग्री रहा था। माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी से नल में पानी जमने लग गया। घरों के बाहर खुले में रखे पानी में भी बर्फ जमने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। दो दिन बाद सर्दी से अधिक राहत मिलेगी।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान कल की तुलना में ढाई डिग्री गिरकर 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट से सुबह तेज सर्दी रही। मॉर्निंग वॉकर्स और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को अधिक सर्दी महसूस हुई। हाथ-पांव में गलन शुरू हो गई लेकिन दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होता गया। तेज धूप के कारण मौसम में ठंडक कम होने लगी। दोपहर में शहर में पारा 26.5 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का पारा क्रमश 7.4 व 9.3 और दिन का 26 व 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग