9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा 40 डिग्री पर, उमस से बेहाल हुए लोग

- सप्ताहांत में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार
less than 1 minute read
Google source verification
पारा 40 डिग्री पर, उमस से बेहाल हुए लोग

पारा 40 डिग्री पर, उमस से बेहाल हुए लोग

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को दिन में तापमान 40 डिग्री के समीप पहुंच जाने से भीषण उमस भरी गर्मी रही। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 40.4 डिग्री पर पहुंचा। चूरू 42.3 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में दो दिन बाद मानसूनी बादलों की आवाजाही की उम्मीद है। जोधपुर में शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

सूर्य नगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई दिनों बाद रात का पारा तीस डिग्री के समीप पहुंचाने से भोर के साथ ही तपिश शुरू हो गई। दिन चढऩे के साथ धूप खिली रहने से पारे में तेजी से बढ़ोतरी हुई। दोपहर बाद पारा 39.1 डिग्री पर पहुंचा। हवा में अत्यधिक नमी के कारण उमस ने शहर वासियों को हलकान किए रखा। शाम ढलने के बाद भी उमस सताती रही। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर भी थर्मामीटर में उछाल ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 26.7 व अधिकतम 39.7 डिग्री रहा। वहीं जैसलमेर में रात का पारा 25 व दिन तापमान 39 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग