9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने बाद दिवाली जैसी ठण्डी रात

  - पारा गिरा, जोधपुर में इस सीजन का दूसरा सबसे ठण्डा दिन
less than 1 minute read
Google source verification
winter

winter

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के एक महीने बाद जोधपुर में बीती रात वैसी ही ठंडी रही। दिवाली के दिन सात नवम्बर को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद छह दिसम्बर की रात को पारा फिर से उसी स्तर पर पहुंचा। माउंट आबू में 4 डिग्री तापमान के साथ कड़ाके की ठण्ड रही। मौसम विभाग के अनुसार अब सर्दी परवान चढ़ेगी। अगले सप्ताह तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।

सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह सर्दी रही। शहरवासी सुबह-सुबह सर्दी से बचाव करते नजर आए। धूप भी सुहानी लग रही थी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती गई लेकिन मौसम में ठण्डक घुली होने से दिन में छांव में गुलाबी सर्दी का अहसास रहा। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद फिर से सर्दी बढऩे लगी। रात ठण्डी रही। ग्रामीण इलाकों में भी सर्दी का मौसम रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.5 व अधिकतम 30.3 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का तापमान 13.9 व दिन का 29.8 डिग्री मापा गया। राजधानी जयपुर में भी रात का पारा 10.1 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा चूरू में 7.6, श्रीगंगानगर में 9.5, डबोक में 10, पिलानी में 9.6 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग