
माउंट आबू में पारा फिर 1 डिग्री पर
जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को प्रदेश के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का पारा १ डिग्री तक पहुंच जाने से कंपकंपी छूट गई। वहां वाहनों और पेड़ पौधों पर ओंस जमी नजर आई। जोधपुर सहित सम्भाग के अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान २५ डिग्री से अधिक होने पर सर्दी से राहत रही। एक दो दिन में पारा तीस डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज सर्दी महसूस हुई। लेकिन दिन चढऩे के साथ चटख धूप में सर्दी का असर कम हो गया। दोपहर में तापमान 25.7 डिग्री रहा। आद्र्रता कम रहने से भी दिन में सर्दी का असर कम रहा। सूर्यास्त के बाद फिर मौसम में ठंडक घुल गई। ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 26.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 10 और दिन का 27.9 डिग्री मापा गया।
Updated on:
11 Feb 2020 12:30 am
Published on:
11 Feb 2020 12:30 am
