9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में पारा 45.4 डिग्री, दूसरा सर्वाधिक गर्म स्थान

Thar Weather - अगले तीन-चार दिन बना रहेगा उमस का मौसम, बादल व तेज हवा के साथ कुछ जगह पड़ सकते हैं छींटे
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में पारा 45.4 डिग्री, दूसरा सर्वाधिक गर्म स्थान

फलोदी में पारा 45.4 डिग्री, दूसरा सर्वाधिक गर्म स्थान

जोधपुर. मारवाड़ में उमस भरी गर्मी ने रविवार को भी छक्के छुड़ा दिए। लोग दिन भर पसीना-पसीना होते रहे। उमस ने बेहाल किए रखा। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 45.4 डिग्री पहुंचा। वहां भीषण गर्मी रही। यह बीकानेर के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही, बादलों की गर्जना, तेज हवाएं और बूंदाबांदी का मौसम रहेगा।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में 61 प्रतिशत आद्र्रता होने के कारण सुबह ही उमस भरी तपिश बनी हुई थी। हवा भी चल रही थी लेकिन उमस के आगे बेअसर साबित हुई। दिनभर चिलचिलाती धूप का मौसम रहा। आसमां से मानो अंगारे बरस रहे थे। दोपहर में तापमान हालांकि 40.8 डिग्री ही रहा लेकिन नमी के कारण गर्मी बहुत अधिक महसूस हो रही थी। ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.2 और अधिकतम 45.4 डिग्री रहा।
जैसलमेर, बाड़मेर और पाली में दिन का पारा क्रमश: 42.2, 42 व 43.7 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग