9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से पारे में होगी बढ़ोतरी, सर्दी से मिलेगी कुछ राहत

Thar Weather News - लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त- माउंट आबू में पारा -1 डिग्री
less than 1 minute read
Google source verification
आज से पारे में होगी बढ़ोतरी, सर्दी से मिलेगी कुछ राहत

आज से पारे में होगी बढ़ोतरी, सर्दी से मिलेगी कुछ राहत

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन कड़ाके की सर्दी रही। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा -1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी में पारा 7 डिग्री से नीचे रहने के कारण वहां भी जाड़े ने कंपकपी छुड़ाए रखी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार दोपहर बाद बादलों के हल्की आवाजाही होगी। शुक्रवार को भी कुछ बादल छाए रहेंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी से कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पारा 10 डिग्री के करीब आ सकता है। आने वाले दिनों में तापमान इसी के इर्द-गिर्द बना रहेगा।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान कल के समान ही लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज सर्दी के कारण मॉर्निंग वॉकर्स और काम पर निकलने वाले लोगों को अच्छा खासा जाब्ता करना पड़ा। स्वेटर, जैकेट और शॉल में भी हाथ पांव की उंगलियों में गलन हो रही थी। दिन में तेज धूप निकली, जिसके कारण पारा तेजी से ऊपर चढ़ा और दोपहर में तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। तीखी धूप के कारण दिन में सर्दी से राहत रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी कड़ाके की सर्दी रही। फलोदी में न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम 27.2 डिग्री रहा।

बाड़मेर में दिन का पारा 30 के करीब
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 6.6 व 9.1 और दिन का 27.2 व 28.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में दिन का तापमान तीस डिग्री के समीप होने की वजह से वहां जाड़े से काफी राहत थी। उधर माउंट आबू में बुधवार को भी दिन व रात में तापांतर 25 डिग्री रहा। वहां न्यूनतम तापमान -1 और अधिकतम 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग