9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खीचन में बसा हुआ है प्रवासी पक्षियों का संसार

  पत्रिका न्यूज नेटवर्क फलोदी. यूं तो फलोदी तहसील का खीचन गांव शीतकालीन प्रवास पर आने वाले मेहमान पक्षी कुरजां के लिए देश में अपनी खास पहचान रखता है, लेकिन यहां कुरजां के साथ कई अन्य प्रवासी पक्षी भी डेरा डाले हुए है।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. वन्यजीव विभाग व पक्षी विशेषज्ञों ने की प्रवासी पक्षियों की गणना

फलोदी. वन्यजीव विभाग व पक्षी विशेषज्ञों ने की प्रवासी पक्षियों की गणना

दरअसल वन्यजीव विभाग द्वारा यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या व उनसे संबंधित जानकारियां जुटाने के लिए की जा रही प्रवासी पक्षी गणना में रविवार खीचन पहुंचे वन्यजीव विभाग अधिकारियों व पक्षी विशेषज्ञों को यहां प्रवासी पक्षियों का संसार नजर आया।

क्षेत्रीय वन्य जीव अधिकारी अशोकाराम पंवार ने बताया कि 10 जनवरी से जिले में शुरू हुई प्रवासी पक्षी गणना को लेकर विशेषज्ञों की टीम के शरद पुरोहित, सुरेन्द्र बोड़ा, दशüन कल्ला, ताराराम सीरवी आज खीचन पहुंचे तथा पक्षी चुग्गाघर, रातड़ी नाडी, विजयसागर, नीम्बली नाडी, तीजणियों का तालाब आदि आस-पास के जलस्रोतों पर जाकर वहां मौजूद विभिन्न प्रवासी पक्षियों की पहचान करके उनकी संख्या रिकॉडü की गई।

गणना में दिखे ये प्रवासी पक्षी-

गणना के दौरान टीम को खीचन व आस-पास के जलस्रोतों पर चेंजेंबल हॉक ईगल, सैंड पाइपर, पिंग टैल, कॉमन कू ट, ब्लैक विंग्ड स्टील्ट, रफ, विजन, स्पॉट बिल, यलो वेग्टेल, व्हाईट वेग्टेल, सैंड ग्रूव्स आदि प्रवासी पक्षियों को देखा गया।(कासं)

----------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग