9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्ण मंदिरों में राधाष्टमी पर हुए दुग्धाभिषेक

  घरों में गूंजा राधे नाम संकीर्तन
less than 1 minute read
Google source verification
कृष्ण मंदिरों में राधाष्टमी पर हुए दुग्धाभिषेक

इस्कॉन राधा गोविंद मंदिर में अभिषेक

जोधपुर. भगवान कृष्ण की आद्यशक्ति लक्ष्मी अवतार श्रीराधे का प्राकट्योत्सव बुधवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में पुजारियों की ओर से संकीर्तन, स्वास्ति वाचन, दुग्धाभिषेक एवं शृंगार आरती की गई। हाथीराम ओडा स्थित ठाकुरजी राजगोपालजी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दोपहर 12 बजे राधा रानी का प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। मंदिर पुजारी पं. राम गोपाल शर्मा के आचार्यात्व में राधा माधव की प्रतिमा पर सहस्त्रनाम दुग्धाभिषेक किया गया। रातानाडा कृष्ण मंदिर, जूनी मंडी गंगश्यामजी एवं कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी मंदिर में अभिषेक व शृंगार कर आरती की गई। चौपासनी श्याम मनोहर मंदिर में केवल पुजारियों की ओर से परम्परानुसार मनोरथ किए गए।

इस्कॉन राधा गोविंद मंदिर में अभिषेक
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तनावड़ा फ ांटा स्थित राधा गोविंद मंदिर में डिजिटल राधाष्टमी महोत्सव मनाया गया । मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु ने बताया की सुबह मंगला आरती के बाद राधा गोविंद की विशेष फ ूलों की आंगी सजाई गई। हरिनाम कीर्तन,पंचामृत व फलों के रस से अभिषेक के बाद मध्यान्ह 12:30 बजे छप्पन भोग दर्शन एवं राजभोग आरती की

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग