9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर साल लाखों पौधे, फिर भी नहीं बढ़ रही हरियाली

फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया की नई रिपोर्ट में जोधपुर में मात्र 1.42 प्रतिशत वनावरण
2 min read
Google source verification
हर साल लाखों पौधे, फिर भी नहीं बढ़ रही हरियाली

हर साल लाखों पौधे, फिर भी नहीं बढ़ रही हरियाली

नंदकिशोर सारस्वत

जोधपुर. जोधपुर जिले के भोगोलिक क्षेत्रफल 22 हजार 850 वर्ग किमी में स्थित वन भूमि में पिछले कई सालों से लगातार लाखों पौधे लगाने के बावजूद वनावरण दो प्रतिशत से कम है। फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया देहरादून की ओर से प्रकाशित वन स्थिति रिपोर्ट 2019 में प्रदेश में कुल भौगोलिक क्षेत्र का मात्र 7.08 प्रतिशत भाग ही वृक्षाच्छादित है। जोधपुर के भोगोलिक क्षेत्रफल 22 हजार 850 वर्ग किमी की तुलना में वनावरण मात्र 1.42 प्रतिशत बताया गया है जबकि राष्ट्रीय वन नीति के तहत जिले के कुल भू भाग का 33 प्रतिशत हरा-भरा होना चाहिए। जोधपुर जिले के 22 हजार 850 वर्ग किमी क्षेत्र को राष्ट्रीय वन नीति के तहत हरा-भरा करने के लिए हर साल यदि 1 प्रतिशत भूमि को भी हरा भरा करने की शुरुआत की जाए तब भी 33 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने को कई साल लग जाएंगे।

पौधरोपण की मोनेटरिंग नहीं
ग्राम पंचायतों, जेडीए, निगम व केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न राजकीय विभागों तथा शिक्षण संस्थाओं की ओर पिछले एक दशक से लगातार पौधरोपण के बावजूद जिले में हरियाली का ग्राफ नहीं बढ़ा है। जेडीए व नगर निगम की ओर से सड़कों के विस्तार एवं शहर विकास के नाम पर हजारों पेड़ काटने के बाद नियमानुसार दस गुणा छायादार पेड़ लगाने का प्रावधान होने के बावजूद इस दिशा में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने पिछले एक दशक में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। दरअसल पौधरोपण के बाद पूरे राज्य में प्रोपर मोनटरिंग की व्यवस्था तक नहीं है। करीब दो दशक पहले 2002 में पंचायती राज विभाग ने पौधरोपण के बाद ग्रामीण क्षेत्र में प्रोपर मोनेटरिंग के लिए बीडीओ की जिम्मेदारी तय भी की थी। लेकिन डेढ़ दशक बीतने के बावजूद सरकारी आदेश कागजों में ही धूल फांक रहे है।

जोधपुर से सिरोही 25 गुणा हरा भरा
वन सर्वेक्षण देहरादून की रिपार्ट के अनुसार जोधपुर की तुलना में सिरोही की वनभूमि 25 गुणा ज्यादा हरी भरी है। जबकि बाड़मेर में वन क्षेत्र 2.065 प्रतिशत ही है। इसी तरह जैसलमेर में 1.48 प्रतिशत, पाली में 2.77 प्रतिशत और जालोर में कुल वनभूमि का 4.80 प्रतिशत ही वन है।

इस साल भी 3500000 पौधों का लक्ष्य

वन विभाग की ओर से जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालौर जिले के वन मंडल में करीब 3200 हेक्टर में 17 लाख पौधे लगाए जाएंगे । इसके अलावा करीब 18 लाख पौधे अलग-अलग सरकारी एजेंसियों संस्थाओ तथा आमजन को वितरित किए जाएंगे।
-प्रिय रंजन
संभागीय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग