9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल पर मंत्रीजी की सवारी, आगे नेम प्लेट भी लगाई…

- केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा मुख्यमंत्री गहलोत तारणहार नहीं, पालनहार है
less than 1 minute read
Google source verification
साइकिल पर मंत्रीजी की सवारी, आगे नेम प्लेट भी लगाई...

साइकिल पर मंत्रीजी की सवारी, आगे नेम प्लेट भी लगाई...

जोधपुर.
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साइकिल की सवारी की। शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन में जब शेखावत से मिलने उनके प्रशंसक ने अपनी इस साइकिल को उनके सामने रखा तो उस पर बैठने से अपने आप को रोक नहीं पाए। साइकिल चलाई और आगे वाली सीट पर समर्थक को भी बैठाया।
इसके बाद प्रेस वार्ता शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के आधार पर काम करती है। व्यक्ति यदि पूर्ण निष्ठा के साथ हमारी विचारधारा के साथ चलना स्वीकार करता है तो हम उसका सहर्ष बांहें फैलाकर स्वागत करते हैं। शेखावत प्रेसवार्ता में पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्या सिंधिया के भाजपा में आने और राज्यसभा से टिकट मिलने के सवाल का उत्तर दे रहे थे।
शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन में जोधपुर नगर निगम चुनाव 2020 को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तारणहार बन रहे हैं, क्योंकि वो मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायकों को यहां लाते हैं, पर शेखावत ने कहा कि तारणहार नहीं, वे पालनहार बन रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग