9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग की अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल, फिर करता रहा घिनौना काम

आरोप है कि आरोपी ने उसके नाम की फेसबुक आइडी बनाई और उसके अश्लील फोटो वायरल करके बदनाम किया।
less than 1 minute read
Google source verification
rape in jodhpur

girl molested, minor girl Rape, Rape in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर में एक नाबालिग के अश्लील फोटो खींच एक युवक ने ब्लैकमेल व बलात्कार करने के बाद यौन शोषण किया। युवक की हरकतों से परेशान होने पर पीडि़ता के पिता ने प्रतापनगर थाने में युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि कमला नेहरू नगर के एक व्यक्ति ने पीयूष उर्फ हेमंत के खिलाफ बलात्कार, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पीयूष ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर झांसा दिया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं, इनको सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने नाबालिग से बलात्कार किया। फिर वो ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने परिजन को जानकारी दी। तब पिता ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

फर्जी एफबी आइडी बनाकर अश्लील फोटो डाले
उधर, चौपासनी रोड पर सूंथला की एक महिला ने खुद के नाम की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करके वायरल करने पर जीवन नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपी ने उसके नाम की फेसबुक आइडी बनाई और उसके अश्लील फोटो वायरल करके बदनाम किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग