
ड्रेस खरीदने आई नाबालिग बालिका से दुकान में छेड़छाड़
ड्रेस खरीदने आई नाबालिग बालिका से दुकान में छेड़छाड़
जोधपुर.
शहर की एक दुकान पर ड्रेस खरीदने आई 12 वर्षीय बालिका से कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। पिता की तरफ से पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय एक बालिका सोमवार शाम पिता के साथ डे्रस खरीदने एक दुकान गई, जहां ड्रेस दिखाने के दौरान एक कर्मचारी ने बालिका की तरफ अश्लील इशारे किए। उस समय बालिका चुप रही और खरीदारी के बाद पिता संग घर लौट गई, जहां उसने अपने परिजन को कर्मचारी की हरकत के बारे में जानकारी दी। पिता व बालिका थाने पहुंचे और मामले से अवगत कराया। पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। जिसमें कर्मचारी की हरकत सामने आ गई। इस पर पिता की तरफ से छेड़छाड़ और पोक्सो अधिनियम में एफआइआर दर्ज की गई। छात्रा के बयान दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
। कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर उसे मंगलवार को जमानत पर छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया। अब उसे छेड़छाड़ व पॉक्सो की धाराओं में गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
23 Nov 2021 07:35 pm
