9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक मनीषा फिर महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत

    प्रदेश टीम में जोधपुर से महापौर कुंती समेत नौ पदाधिकारी
less than 1 minute read
Google source verification
विधायक मनीषा फिर महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत

विधायक मनीषा फिर महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर. शहर विधायक मनीषा पंवार को एक बार फिर जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सोमवार को प्रदेश में 35 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी को भी मंजूरी दी। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रेयाज चिश्ती की टीम में जोधपुर से नौ महिला नैत्रियों को पदाधिकारी बनाया गया है। नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा व पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में जोधपुर की रेखा लोहिया को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व पार्षद फरजाना चौहान, विजयलक्ष्मी पटेल, दिव्या गहलोत व गीता बरवड़ को महासचिव तथा दिव्या चौधरी व निर्मला राजपुरोहित को सचिव मनोनीत किया गया।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही शहर में चर्चाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे सोशल इंजीनियरिंग के रूप में देखा तो कई लोग नए लोगों को मौका मिलने की बजाय मौजूदा पदाधिकारियों व चुनाव लड़ चुकी नेताओं को पदाधिकारी बनाए जाने को लेकर चर्चा करते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग