9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JODHPUR—प्लेटफार्म पर मोबाइल मिला

-टीटीई ने यात्री को लौटाया
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 11, 2021

JODHPUR---प्लेटफार्म पर मोबाइल मिला

JODHPUR---प्लेटफार्म पर मोबाइल मिला

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के जालोर स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिले एक महंगे मोबाइल को टीटीई ने उसके मालिक तक पहुंचाया। मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश चौहान रविवार को जालोर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04819 चेक करने पहुंचे तब उनकी नजर प्लेटफ ार्म पर पड़े एक मोबाइल पर पड़ी, जिसे उन्होंने उठाया और मालिक की खोज की। कोई नहीं मिलने पर चौहान ने मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी।स्टेशन पर इस आशय की उद्घोषणा की गई, तब एक यात्री जालोर के सांकड़ा गांव निवासी जेठूसिंह अपना मोबाइल लेने पहुंचा। नम्बर और मोबाइल कंपनी सुनिश्चित करने के बाद मोबाइल यात्री के सुपुर्द कर दिया गया। जेठूसिंह ने टीटीई मुकेश चौहान व रेलवे का आभार जताया।
--
शिविर में 201 ने लगाई वैक्सीन
जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में एमआईए सभागार में कोविड वेक्सिनेशन शिविर आयोजित किया गया। एमआईए अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि शिविर में 45 वर्ष व उससे अधिक की आयु के 201 उद्यमियों व औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत स्टाफ को कोविड वैक्सीन लगाई गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग