9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर सेंट्रल जेल स्थित बैरिक के शौचालय में मिला मोबाइल, सीवरेज के गड्ढे में छुपा रखा था फोन

सेन्ट्रल जेल जोधपुर में वार्ड-14 के बैरिक संख्या 9 के अंदर शौचालय के सीवरेज गड्डे में छुपाकर रखा एक मोबाइल जब्त किया गया है। रातानाडा थाना पुलिस जांच कर रही है। उप निरीक्षक नेतराम के अनुसार आकस्मिक जांच के दौरान वार्ड-14 के बैरिक 9 और शौचालय की जांच की गई।
1 minute read
Google source verification
mobile phone recovered from jodhpur central jail

जोधपुर सेंट्रल जेल स्थित बैरिक के शौचालय में मिला मोबाइल, सीवरेज के गड्ढे में छुपा रखा था फोन

जोधपुर. सेन्ट्रल जेल जोधपुर में वार्ड-14 के बैरिक संख्या 9 के अंदर शौचालय के सीवरेज गड्डे में छुपाकर रखा एक मोबाइल जब्त किया गया है। रातानाडा थाना पुलिस जांच कर रही है। उप निरीक्षक नेतराम के अनुसार आकस्मिक जांच के दौरान वार्ड-14 के बैरिक 9 और शौचालय की जांच की गई। सीवरेज लाइन के पास गड्ढा खोदकर तलाशी ली तो एक मोबाइल बरामद हुआ। बैरिक में बंद बंदियों ने मोबाइल के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। जांच के बाद जेल प्रशासन ने मोबाइल रातानाडा थाने भिजवा दिया गया। जेल प्रहरी रमेश की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

अवैध कारखाने को करवाया बंद
जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पाल मेला रोड़, धिनाणा की ढाणी में आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के कारखाने को बंद करवाया। जयदेव नगर बासनी में अतिक्रर्मियों द्वारा भूखण्ड संख्या 25 व 49 के आगे सडक़ भाग पर अतिक्रमण कर सडक़ को अवरूद्ध कर दिया गया था, जिसे हटाने की हिदायद दी गई। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि पाल मेला रोड, धिनाणा की ढ़ाणी आशियाना अपार्टमेंट के सामने 30 गुणा 60 के चार भूखण्ड़ों को संयुक्त कर लगभग 120 गुणा 60 में आवासीय क्षेत्र में सनसिटी शिल्प आर्ट के नाम से आयरन हैण्डीक्राफ्ट का कारखाना संचालित कर व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही थी। जिसे दस्ते द्वारा बंद करवाकर हिदायत दी गई। वि_ल राठी निवासी सुभाष नगर द्वारा महादेव नगर पाल मेला रोड, ग्राम धिनाणा की ढाणी में लगभग 50 गुणा 80 के दो भूखण्डों को संयुक्त कर लगभग 100 गुणा 80 में आवासीय क्षेत्र में बड़ी फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित भरत बागड़ी से निर्माण स्वीकृति के दस्तावेज मांगने पर नहीं होना बताया। अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निर्माण कार्य बन्द करवा सख्त हिदायत दी गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग