9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

- टाइम पूछने के बहाने मोबाइल लूट का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने एमजीएच रोड पर तकिया चांद शाह के पास राह चलते युवक से टाइम पूछने के बहाने कीमती मोबाइल लूटने के मामले में रविवार को एक युवक को बापर्दा गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोपेड बरामद की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि गत 12 फरवरी की रात 12.20 बजे चांदी हॉल निवासी दर्शन सांखला अपने एक मित्र के साथ घर लौट रहा था। तकिया चांद शाह के पास मोपेड सवार युवक आया और टाइम पूछने लगा। दर्शन ने मोबाइल निकाला और समय देखने लगा। इतने में वह युवक झगड़े पर उतारू हो गया और कीमती मोबाइल लूटकर भाग गया था। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद एएसआई भंवराराम, जमशेद खान, कांस्टेबल सूरजाराम, विनोद, रामप्रकाश, सुभाष व रेखा ने तलाश के बाद चौपासनी रोड पर पंचोलिया नाडी निवासी अंकित (32) पुत्र मुकेश बारासा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से लूट का मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोपेड बरामद की गई। उसके खिलाफ चोरी व लूट के पन्द्रह मामले दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग