9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा: परिहार

चेंजमकर्स संभावित दावेदार सांवरलाल परिहार बालरवा का कहना है कि अगर मुझे ओसियां विधानसभा क्षेत्र की जनता सेवा करने का मौका देती है तो वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता दूंगा।
less than 1 minute read
Google source verification
shawarlal parihar

आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा: परिहार

चेंजमकर्स संभावित दावेदार सांवरलाल परिहार बालरवा का कहना है कि अगर मुझे ओसियां विधानसभा क्षेत्र की जनता सेवा करने का मौका देती है तो वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता दूंगा।
कृषि प्रधान क्षेत्र ओसियां में किसानों को औद्योगिक खेती की ओर अग्रेसित करेंगे। जिसमें इजराइल टेक्नोलॉजी से खेती की जाएगी। युवाओं का खेती की तरफ से मोह भंग हो रहा है लेकिन औद्योगिक पद्धति से खेती करने में युवाओं को जोड़ेंगे।

बेरोजगार युवाओ के लिए क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न साधन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही हर हाथ को रोजगार देने का प्रयत्न करेंगे।
मथानिया एवं तिंवरी में कन्या महाविद्यालय तथा हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर समस्त संकायों सहित उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना करेंगे।

हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नि:शुल्क कम्प्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र की व्यवस्था करवाएंगे। जिससे आम जनता को बिना शुल्क के ऑनलाइन सुविधा मिल सके।
पूरे क्षेत्र को सोलर ऊर्जा से जोड़़ेंगे। जिससे किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र को बिजली की समस्या से निजात मिल सके।

ओसियां मथानिया तिंवरी में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के साथ ही पूर्व में स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्रों को गति प्रदान करवाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र में स्थापित मंडियों का विस्तार करने के साथ ही बड़े भंडारण का निर्माण करके किसानों को समर्पित करेंगे तथा हर फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर सरकारी खरीद केंद्र शुरू करवाएंगे तथा फल एवं सब्जी मंडी की स्थापना करावाएंगे।

विभिन्न सरकारी महकमों में चाहे बिजली, पुलिस एवं उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय सहित सभी महकमों में पारदर्शिता रहेगी तथा ईमानदार एवं सेवाभावी अधिकारी ही ओसियां विधानसभा में पदस्थापित रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग