9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

narendra modi: प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख रूप से जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार कार्य, जोधपुर एम्स में करीब 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखेंगे।
2 min read
Google source verification
narendra modi: प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

narendra modi: प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख रूप से जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार कार्य, जोधपुर एम्स में करीब 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखेंगे। साथ ही आइआइटी जोधपुर में करीब 1100 करोड़ से अधिक लागत से शैक्षणिक कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वे रेलवे विकास के कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री रावण का चबूतरा मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।
रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित वर्तमान व पूर्व सांसद, जनप्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, भाजपा नेता भी मौजूद रहेंंगे। सालेचा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां आरंभ कर दी है।
मोदी करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास। एम्स में अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए अलग से 500 करोड़ स्वीकृत। यह सेंटर पचास बेड का होगा, जहां पर अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी।
- एयरपोर्ट विस्तार कार्य का शिलान्यास। करीब 307 करोड़ रुपए लागत से एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग और विस्तार कार्य। जोधपुर एयरपोर्ट पर 49 एकड़ में विस्तार कार्य प्रस्तावित है। प्लेन की पार्किंग के लिए एप्रिन एरिया बनने के बाद 13 वे बनेंगे, जिन पर 13 फ्लाइट एक साथ खड़ी हो सकेंगी।
- अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण। आइआइटी में 1155.88 करोड़ रुपए के कार्य करवाए गए हैं।
- जैसलमेर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
- मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के लिए हैरिटेज ट्रेन की सौगात।
- दो डबलिंग प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें कुचामन से राइकाबाग और कुचामन से डेगाना स्टेशन तक ट्रैक का दोहरीकरण होगा।
- जैसलमेर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली मेल (जिसका रुणेचा एक्सप्रेस नाम हो गया था) वापस शुरू होगी।
- ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन को डेडिकेट करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग