
Molestation
जोधपुर।
जिले में एक युवक ने पड़ोसी मकान के कमरे में सो रही एक किशोरी से छेड़छाड़ (molested a teenager sleeping in the room) कर दी। पीडि़ता की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया। (molesting a minor sleeping in the room)
पुलिस के अनुसार गत दिनों किशोरी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जोधपुर आई थी। वह मकान के कमरे में सो रही थी। तब पड़ोसी युवक वहां आया और नाबालिग के नींद में होने का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने लग गया। इससे वह घबराकर जाग गई और चिल्लाने लगी। तब आरोपी वहां से भाग गया। फिर पीडि़ता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कांस्टेबल की फर्जी एफबी आइडी बना आपत्तिजनक संदेश भेजे
रातानाडा िस्थत पुलिस लाइन लाइन में रहने वाले एक कांस्टेबल, उसके पुत्र व भाई के नाम से फेसबुक और व्हॉट्सऐप पर फर्जी आइडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी को आपत्तिजनक संदेश भेज दिए और ब्लैकमेल करने लगा। इसका पता लगने पर कांस्टेबल ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार मूलत: जयपुर हाल पुलिस लाइन निवासी एक कांस्टेबल एयरपोर्ट थाने में पदस्थापित है। गत दिनों किसी ने न सिर्फ उसके नाम से बल्कि पुत्र व भाई के नाम से एफबी व व्हॉट्सऐप पर फर्जी आइडी बना ली। फिर उसने कांस्टेबल की पत्नी व बच्चों को आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। इनके बूते पर वह ब्लैकमेल कर रुपए मांगने लगा। इसका पता लगने पर कांस्टेबल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
Published on:
29 May 2022 11:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
