9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert : तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, 48 घण्टे का अलर्ट

Weather News  
less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon Alert : तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, 48 घण्टे का अलर्ट

Monsoon Alert : तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, 48 घण्टे का अलर्ट

जोधपुर. संभाग के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से लेकर झमाझम बारिश हुई। जोधपुर शहर में दिनभर रुकरुक कर बरसात का दौर बना रहा लेकिन पूरे शहर में असमान बारिश हुई। मंडोर में करीब दो इंच पानी बरसा। वहां बाळा आ गया और घरों से पनाळे छूट पड़ी। लाल सागर और महामंदिर इलाके में इस दौरान करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने 14.4 मिमी बारिश मापी। भीतरी शहर में बरसात का दौर कम रहा। बिलाड़ा में 10 और बालेसर में 16 मिमी बारिश शाम तक मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब कम होकर वेल मार्क लॉ प्रेशर एरिया में तब्दील हो गया है। इससे बुधवार को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आएगी। उड़ीसा में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अगले 48 घण्टे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सूर्यनगरी में मंगलवार सुबह से ही बरसाती मौसम बना हुआ था। अत्यधिक नमी व ठंडी हवा के कारण मौसम खुशगवार हो गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सुबह आठ बजे बारिश का पहला स्पैल आया। इसके बाद सुबह 11 बजे दूसरा स्पैल। इस दौरान मण्डोर में झमाझम बारिश हुई। बारिश की तीव्रता पावटा चौराहा से लेकर मण्डोर तक बढ़ रही थी। दोपहर में बारिश का एक और स्पैल उसके बाद शाम पांच बजे तेज हवाओं के साथ फिर से बौछारें गिरी। दोपहर में तापमान 32.5 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

मारवाड़ में शाम 5 बजे तक बारिश
स्थान ------- बरसात मिमी में
जालौर -------39
आहोर -------10
चितलवाना -------9
सांचौर -------24
जोधपुर -------14.4
बिलाडा -------10
बालेसर -------16
बाली -------20
देसूरी -------31
सुमेरपुर -------44
बाड़मेर -------10
बायतु -------9
सिवाना -------20
सिरोही -------16
माउंट आबू -------12
आबूरोड -------10
पिंडवाड़ा -------34
शिवगंज -------55

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग