9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Break: लो मानसून चला फिर छुट्टी पर, जानिए वापस कब लौटेगा

#Monsoon update
less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon Break: लो मानसून चला फिर छुट्टी पर, जानिए वापस कब लौटेगा

Monsoon Break: लो मानसून चला फिर छुट्टी पर, जानिए वापस कब लौटेगा

- अब सीधा सितम्बर में बारिश की संभावना, अगस्त में केवल एक दिन हुई बारिश

जोधपुर. मानसून की ट्रफ लाइन यानी कम दबाव का क्षेत्र एक बार फिर से गुरुवार से वापस हिमालय की तरफ शिफ्ट होने जा रहा है जिससे प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी।

जोधपुर संभाग में इससे एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा यानी अब सितम्बर महीने की शुरुआत में ही फिर से बारिश का मौसम बन पाएगा। इस बार मानसून में पहला ब्रेक पांच अगस्त को हुआ था जब ट्रफ लाइन करीब एक पखवाड़े के लिए हिमालय की तहलटी में शिफ्ट हो गई। वहां उत्तराखण्ड सहित पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण जन हानि भी देखी गई। करीब पांच दिन पहले की मानसून की ट्रफ लाइन सामान्य िस्थति में राजस्थान के ऊपर आई थी लेकिन अब फिर से उत्तर दिशा में शिफ्ट होने जा रही है। इससे मानसून में ब्रेक आ जाएगा। गौरतलब है कि मानसून की ट्रफ लाइन के इर्द-गिर्द ही बरसात की गतिविधियां होती है।

केवल 20 अगस्त को हुई थी बारिशजोधपुर में अगस्त का महीना पूरी तरह सूखा बीत रहा है। केवल 20 अगस्त को शाम को आधा इंच बारिश हुई थी। अब फिर से मानसून एक सप्ताह की छुट्टी पर जा रहा है। ऐसे में अगली बारिश अगले महीने ही होने की उम्मीद है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ी है।

सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में लौटेगा मानसून

मानसून काल जून से सितम्बर तक होता है। सितम्बर में वापस मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का इक्का-दुक्का स्पैल प्राप्त हो सकता है। सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी राजस्थान से मानसून लौटना शुरू हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग